Breaking news
Advertisement
देश-विदेश

लड़की को होमवर्क करना नहीं था पसंद, तोहफे से मिले पैसों से खरीद लिया रोबोट, उससे ही कराने लगी होमवर्क

हॉन्गकॉन्ग. दुनिया में शायद ही कोई बच्चा होगा, जिसे रोज होमवर्क करना अच्छा लगता होगा। एक किशोरी ने होमवर्क करने का एक नया तरीका निकाला। यह लड़की एक रोबोट से अपना होमवर्क करवाने लगी। चीन की सोशल मीडिया पर लड़की की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही लोग उससे यह रोबोट मांग रहे हैं।

तोहफे में मिले पैसों से खरीदा था रोबोट
कियानजियांग ईवनिंग न्यूज के मुताबिक, लड़की को होमवर्क करने में परेशानी होती थी। वह 120 डॉलर (करीब 8500 रुपए) में एक रोबोट खरीदकर ले आई। यह पैसे उसे नए साल पर तोहफे में मिले थे। यह रोबोट किसी की भी हैंडराइटिंग कॉपी कर सकता था। लड़की ने खुद होमवर्क करने की बजाय कई बार इस रोबोट से चीनी में काम कराया।

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस रोबोट की काफी मांग हो रही है। लोग रोबोट के होमवर्क करने से काफी प्रभावित हैं। एक यूजर ने लिखा, “इंसान और अन्य जानवरों में यही फर्क है कि इंसान को पता है कि वह उपकरणों के जरिए भी काम पूरा कर सकता है। इस लड़की को पता है कि काम कैसे करना है।”

चीनी भाषा एक चित्रात्मक लिपि है। इसमें करीब 800 शब्द हैं। इतने अधिक शब्द याद रखना आसान नहीं होता। इसके बाद का चरण है कि इसे लिखा कैसे जाए। चीन में छात्रों के साथ एक समस्या यह भी है कि उन्हें हर चैप्टर की पूरी कॉपी लिखकर लाने को भी कहा जाता है।

लड़की ने दो दिन में कई चैप्टर कॉपी कर लिए। उसकी मां को भी भरोसा नहीं था कि उनकी बेटी इतनी जल्द इतना होमवर्क कर पाएगी। बाद में मां को लड़की के कमरे की सफाई के दौरान रोबोट मिला और उन्हें पूरी कहानी समझ में आ गई। लड़की को मार भी पड़ी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close