कृषि विधेयकः निलंबित सांसदों का धरना खत्म, विपक्ष करेगा बचे हुए सत्र का बहिष्कार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज नौवां दिन है। राज्यसभा के सभापति ने सोमवार को उपसभापति के साथ दुव्र्यवहार करने वाले आठ सांसदों को संसद के पूरे सत्र से निलंबित कर दिया। इन सांसदों ने रातभर संसद परिसर में धरना दिया। सुबह उपसभापति हरिवंश उनसे मिलने के लिए पहुंचे। वे उनके लिए चाय-नाश्ता लेकर पहुंचे थे लेकिन सांसदों ने इसे लेने से इनकार कर दिया। हालांकि अब सांसदों का धरना खत्म हो गया है।
वहीं विपक्ष ने राज्यसभा के पूरे सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इसके अलावा उपसभापति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए दुव्र्यवहार से राष्ट्रपति कोविंद को अवगत कराया है। इसी बीच राज्यसभा में आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। इस बीच राज्यसभा से बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 पास हो गया है।
शरद पवार बोले- मैं निलंबित सांसदों के प्रदर्शन में हिस्सा लूंगा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मैं उनके (आठ निलंबित राज्यसभा सांसदों) प्रदर्शन में भी हिस्सा लूंगा। मैं उनके साथ समर्थन दिखाने के लिए एक दिन का उपवास करूंगा।




