
सूरजपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आगमन आज सूरजपुर में हुआ. जहाँ पर समर्थक भारी उत्साहित नज़र आये. पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर समर्थक बड़ी संख्या में अपने नेता के स्वागत के लिए सूरजपुर से लगे सीमा पर मोटर साइकिल रैली के साथ युवा नेता चंद्रकांत चौधरी अनिमेष तिवारी हर्ष दानोदिया रितेश तिवारी सरफराज के नेतृत्व में रैली बस स्टैंड पहुंची। जहाँ रैली आम सभा में बदल गई।
सभा को नीरज पांडेय ने संबोधित करते हुआ कहा कि छात्र हित में काम करना हमारी पहली प्राथमिकता है,सरकार छात्र हित में काम कर रही है. सरकार की सोंच युवा हित में है. जहाँ गुटबाज़ी की राजनीति से हटकर काम किया जाएगा, कार्यक्रम को विमलेश दत्त तिवारी, पंकज तिवारी,इम्तियाज़ अहमद, पंकज चौबे ने संबोधित किया।
आम सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पैदल यात्रा कर युवा नेता अनिमेष तिवारी के निवास पहुंच कर बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए हर सुख दुख में छत्राओं के साथ खड़े रहने का वादा किया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र एवम् छात्रा मौजूद थे।




