Breaking news
Advertisement
बड़ी खबररायपुर

रिटायर्ड निगम कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं कर रहा नगर निगम! पेंशनरों में भारी रोष…

रायपुर। नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अरूण दुबे के नेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के भुगतान के संबंध में एक ज्ञापन नगर निगम प्रशासन (महापौर, सभापति, निगम आयुक्त) को सौंपा । उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम के पेंशनरों का भुगतान माह के अंतिम तिथि में न कर प्रायः दिनांक 6 व 8 को किया जाता है। वर्तमान माह में यह स्थिति है कि निगम प्रशासन ने आज तक पेंशनरों का भुगतान नहीं किया।

आगे उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया राशि जैसे कि ग्रेज्युटी,अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा एवं भविष्य निधि की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जो कि लगभग 8 करोड़ रू. की राशि है। उन्होंने यह भी कहा कि निगम के वरिष्ठ पेंशनर जिनकी आयु 70 से अधिक हो गई वह विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीडित है। जिनका इलाज धनाभाव के कारण संभव नहीं है। जिससे उनके साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। जिसका जिम्मेदार कौन होगा ?
प्रशासन का यह रवैय्या वरिष्ठजनों के लिए अलोकतांत्रिक नीति को परिलक्षित कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन की इस नीति के कारण पेंशनरों में अत्यंत रोष व्याप्त है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close