
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। (डीआरडीओ) की कोरोना दवा 2-डीजी सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को कम कीमत पर मुहैया कराई जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सरकारी अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि डॉ रेड्डीज लैब द्वारा विकसित डीआरडीओ की 2डीजी एंटी-कोविड 19 दवा की कीमत 990 रुपये प्रति पाउच रखी गई है। सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकार को रियायती मूल्य पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
क्या है कीमत ?
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की एक पाउच की कीमत 990 रुपये रखी गई है। हालांकि, इसे सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को कम कीमत पर दिया जाएगा।
Advertisement




