Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशी के नाम का ऐलान! चुनाव समिति की बैठक में चार नामों में से एक पर लगेगी मुहर

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए सोमवार को फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के लिए पहली बैठक में 14 लोगों के नाम आए थे। इन नामों को लेकर कांग्रेस ने सर्वे कराया है। इसके बाद चार नाम रह गए हैं। अब चार नामों में से किसी एक पर मुहर लगाई जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की कल की बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में किसी एक नाम का चयन किया जाएगा।

बता दें, छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नामांकन के लिए अब चार दिन का समय शेष रह गया है और अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं तय कर पाई हैं। अब कल कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में किसी एक नाम पर सहमति बनेगी। देखने वाली बात होगी की कांग्रेस अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close