साली से शादी करना चाहता था जीजा, कर डाला ये घिनौना काम, देखे मामला

झारखंड: झारखंड के धनबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गाला काट दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दोस्त को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें यह मामला धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी उत्तम दे ने कथित तौर पर अपनी साली पर दिल हार बैठा था. जिस वजह से उसने अपनी पत्नी प्रतिमा देवी की धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस से बताया कि हत्या का आरोपी उत्तम दे अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ रहता था, और इसी दौरान उसे अपनी पत्नी की छोटी (नाबालिग) बहन से प्यार हो गया. पुलिस ने आगे बताया की आरोपी को अपनी साली से प्यार हो गया था जिससे वो शादी करना चाहता था.
जिसमें उसकी पत्नी प्रतिमा उसके लिए रास्ते का कांटा साबित हो रही थी. उसे रस्ते से हटाने के लिए उत्तम दे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गाला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जाँच में जुट गयी है.




