Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दोस्ती की आड़ में विश्वासघात, लाखों रुपए गबन कर रची चोरी की झूठी कहानी, ऐसे हुआ कहानी का पर्दाफाश

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में 36 लाख 50 हजार रुपये गबन मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही दो आरोपियों को धर दबोचा है। मामला थाना सिविल लाईन क्षेत्र का है, जहां मल्टीलेवल पार्किंग, महतारी चौक में खड़ी कार से नगदी रकम पार कर दी गई थी। प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे रजिस्ट्री के लिए 36 लाख 50 हजार रुपये लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। उन्होंने कार की चाबी अपने मित्र नितिन सोनी को देकर खुद रजिस्ट्री कार्यालय चले गए।

वहीं थोड़ी देर बाद नितिन सोनी ने फोन कर बताया कि, कार में रखी रकम चोरी हो गई है। लेकिन पुलिस जांच में कहानी कुछ और ही निकली। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाईन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ में नितिन बार-बार बयान बदलता रहा।

Raipur News: सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पूरी 36 लाख 50 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 94/26, धारा 316(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close