Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मध्यप्रदेशमौसमरायपुर

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश की संभावना, इन जगहों में हो सकती है बारिश…

रायपुर: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को रायपुर, दुर्ग सहित बस्तर संभाग के उत्तरी हिस्से में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में रविवार को अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा दक्षिण से आने वाली है. इन हवाओं का मिलन क्षेत्र छत्तीसगढ़ बनेगा. इसकी वजह से रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है.

प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. जबकि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि फरवरी का यह मौसम संक्रमण काल जैसा है. इसमें धूप-छांव जैसी स्थिति बनी रहती है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ की जो स्थिति बन रही है उसके मुताबिक 25-26 फरवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. बादल आते-जाते रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है. तापमान में बड़ा परिवर्तन नहीं होना है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close