Breaking news
Advertisement
big breakingcrimeक्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबरयुथ अड्डारायपुर

कोल घोटाला मामले में बंद सूर्यकांत तिवारी की बढ़ी मुश्किलें

Troubles rise for Suryakant Tiwari who is in jail in coal scam case

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

राज्य की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए बहुचर्चित कोल घोटाले में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की परेशानियाँ और बढ़ सकती हैं। जेल प्रशासन ने कोर्ट में उनके खिलाफ एक अहम आवेदन दाखिल किया है, जिसमें तिवारी को रायपुर जेल से हटाकर अंबिकापुर की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत तिवारी लगातार जेल की व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रहे हैं और जेल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तिवारी की गतिविधियों के कारण जेल का संचालन प्रभावित हो रहा है और अन्य बंदियों व स्टाफ पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

अब अदालत को यह तय करना है कि उन्हें रायपुर से स्थानांतरित किया जाए या नहीं। यदि कोर्ट आवेदन को मंजूरी देता है तो सूर्यकांत तिवारी को जल्द ही अंबिकापुर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close