Breaking news
Advertisement
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : बेटे-बहू और दामाद ने मिलकर महिला को उतारा मौत के घाट, टॉर्च से हमला कर घोंटा गला

कांकेर। जिले के पखांजूर में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे-बहू और दामाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि मृतका हर बात पर रोक-टोक करती थी इसी वजह से उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामला पखांजूर थाना इलाके के पीवी-67 गांव है।

पीवी 67 सत्य नगर में 15 जुलाई को 47 साल की महिला की लाश मिली थी। उसके पति ने सुबह पखांजूर पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में ही मृतिका का बेटा विप्लव मजूमदार, बहू पापिया मजूमदार और दामाद अनूप दास पर शक होने के कारण पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में तीनों बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। आखिरकार सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने खुलासा किया है।

मृतिका के बेटे आरोपी विप्लव ने पुलिस को बताया कि, उसकी मां हर बात में रोक-टोक करती थी। घर में अलग-अलग कामों में बंदिश लगाती थी। जिससे वो और उसकी पत्नी परेशान थी। घर का कामकाज नहीं होने पर हमेशा बहू से झगड़ा भी करती थी। तीसरे आरोपी मृतका के दामाद को शक था कि उसकी सास उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप करती थी। और उसके कमाए गए पैसे को उसकी पत्नी अपनी मां को ले जाकर देती थी। इसी कारण तीनों ने मिलकर 14 जुलाई की रात उसपर टॉर्च से हमला कर दिया। उसके बाद साड़ी से गला घोंट दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close