Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

राष्ट्रपति के हाथो होगा नगर पालिका बेमेतरा का सम्मान, स्वच्छता सर्वेक्षण और जी.एफ.सी. में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दिलाया अवार्ड..

दिल्ली के विज्ञानभवन में है 20 नवम्बर को आयोजन..

बेमेतरा- पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जी.एफ.सी गार्बेज फ्री सिटी के लिए शासन द्वारा सर्वे कराया गया था जिसमें नगर पालिका परिषद बेमेतरा ने वर्ष 2021 में बाजी मारी है। पूरे भारत के सर्वे में रैंकिंग प्राप्त कर उत्कृष्ट स्थान हासिल किया गया है।

जिसके लिए विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021, स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतुु दिल्ली प्रवास की अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन भारत के माननीय राष्ट्रपति जी की अध्यक्षता में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से बेमेतरा नगर पालिका के अध्यक्ष शकुन्तला मंगत साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर एवं तत्कालीन नोडल अधिकारी मयंक राठौड एवं विकास दुबे स्टेट को-आर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य शहरी विकास अभिकरण को दिल्ली प्रवास हेतु राज्य शासन द्वारा नामांकित किया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति के हाथों इस दोनो अवॉर्ड को लेने के लिए शासन का पत्र निकाय को प्राप्त हो चुका है। जिसे प्राप्त करने के लिए श्रीमती शकुन्तला मंगत साहू अध्यक्ष के साथ दिनांक 18 नवम्बर को नई दिल्ली जायेंगे, दिनांक 19 नवम्बर को रेड कार्पेट (सम्मान पूर्व रिहर्सल) होगा तथा अवार्ड का मुख्य समारोह दिनांक 20 नवम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।उन्होने इस अवॉर्ड का श्रेय शहर के जागरूक नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पी.आई.यू सौरभ मिश्रा,सभी सफाई कामगार एवं निकाय के अधिकारी,कर्मचारियों को दी है तथा भविष्य में इस अवॉर्ड का सम्मान के लिए पालिका सतत प्रयासरत रहेगा। क्षेत्रीय विधायक एवं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में पालिका क्षेत्र में हमेशा अच्छा कार्य होगा। अध्यक्ष शकुन्तला मंगत साहू ने इस दोनो अवॉर्ड के लिए शहर की जनता एवं पार्षदों को बधाई दी है एवं शासन का आभार जताया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close