Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सरायपुर

सियासत की लड़ाई अब ऑनलाइन आई 

The battle of politics has now come online

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

प्रदेश में राजनीति धरातल पर कम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अधिक दिखाई दे रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल बखूबी करते हुए नजर आ रहा है। वही एक बार फिर के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आमने सामने नजर आ रहे हैं। बता दे प्रदेश में घुसपैठियों की शिकायत के लिए गृह मंत्री ने एक टोल फ्री नंबर फेसबुक पर पोस्ट किए, जिस पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि यदि रोड खराब हो, सड़क रोड ना होकर दलदल बन जाए तो कहां सूचना देना है मंत्री महोदय जी, जिस पर गृहमंत्री ने रिप्लाई करते हुए एक नंबर जारी किया साथ ही लिखा कि इस नंबर पर क्योंकि यह इन्हीं की देन है

…बता दे विजय शर्मा द्वारा पोस्ट के रिप्लाई में लिखा नंबर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बताया जा रहा है। जिसके बाद इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोस्ट का जवाब शायराना अंदाज में देते हुए लिखा है कुर्सी है तुम्हारा यह जनाजा तो नहीं है, कुछ कर नहीं सकते तो उत्तर क्यों नहीं जाते, साथ ही लिखा की जनता को ही संभालना है और हमें ही देखना है तो हम जनता के साथ देख लेंगे आप दफा हो जाइए

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close