Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जेल से बाहर आए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर किया भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

रायपुर। Kawasi Lakhma Bail: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जमानत मिल गई है और वे रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। जेल से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका मामला पहना कर भव्य स्वागत किया। उनकी धर्मपत्नी और विधायक भी शामिल हुए हैं। उनके स्वागत के लिए समर्थक बस्तर लोक नृत्य,मांदर थाप लेकर पहुंचे।

बता दें कि,  वहीं कल सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया।  सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय कवासी लखमा पर बेहद सख्त शर्तें लागू की है। आदेश के मुताबिक, वह अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकेंगे। उन्हें राज्य में प्रवेश की अनुमति तभी मिलेगी, जब उन्हें अदालत में पेश होना हो और वह सुनवाई से महज एक दिन पहले राज्य में आ सकते हैं।

Kawasi Lakhma Bail:  कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को ED ने जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जो करीब 1 साल से जेल में बंद थे। जिन्हें ED ने सिंडिकेट का अहम हिस्सा माना था। बताया गया था उनके निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं, शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कवासी लखमा के इशारे पर छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close