Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरबिलासपुर

PWD परीक्षा नकल मामले ने पकड़ा राजनीतिक रंग, कांग्रेस ने केदार कश्यप पर साधा निशाना, ‘मुन्नी बाई 2.0’ पोस्ट वायरल

 

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए PWD परीक्षा में नकल कांड ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा नेता केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए ‘मुन्नी बाई 2.0’ नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी है।

वायरल हो रहे एक कथित पत्र में दावा किया गया है कि पूर्व में केदार कश्यप की पत्नी की जगह उनकी साली परीक्षा में बैठी थीं और पकड़ी गई थीं। उस वक्त कार्रवाई की बात कही गई है, जबकि अब बिलासपुर में कैमरे और वॉकी-टॉकी के जरिये नकल पकड़े जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई, जो दोहरे रवैये की ओर इशारा करता है।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि “एक जैसी घटनाओं में कार्रवाई का पैमाना अलग क्यों?” साथ ही वायरल पोस्ट में विधानसभा में हुई मुलाकात और ‘पुराने मामले की याद दिलाने’ का जिक्र भी किया गया है, जिससे यह मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग ले चुका है।

 

भाजपा की चुप्पी

हालांकि, इस वायरल पोस्ट पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मगर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार दबाव में काम कर रही है और नकल प्रकरण के आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और उबाल पकड़ सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close