भिलाई। गृहमंत्री (Home minister) ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग पुलिस टीम को 5 लाख रुपए (prize of 5 lakh) के नकद ईनाम की घोषणा की। ये वही टीम है जिसने भिलाई के पारख ज्वेलर्स (theft in jewelery shop) में हुई 2.69 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश किया था। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग पुलिस (Durg police) की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा और एसपी अजय यादव सहित पूरी टीम आज गृहमंत्री से मिलने उनके आवास पर गई थी।
राज्य सरकार जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबध्द: गृहमंत्री
राज्य सरकार ज नता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबध्द है। रविवार को ये बातें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही। उन्होंने आगे कहा कि कम समय में चोरों को पकड़कर पुलिस ने बेहतरीन कार्य का परिचय दिया। ऐसे अच्छे कामों से दूसरे लोग मोटिवेट होते हैं। हमारी कोशिश है कि पुलिस और जनता के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहे। .
रायपुर की पुलिस टीम को दे चुके हैं 3 लाख का ईनाम:
ह पहला मौका नहीं है जब गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को नकद ईनाम की घोषणा की हो। इससे पहले भी वे एक व्यापारी को अगवा किए जाने के मामले में रायपुर पुलिस को 3 लाख रुपए का ईनाम दे चुके हैं।
पारख ज्वेलर्स मामला:
भिलाई के पॉश इलाके में लगने वाले एक बड़े बाजार की गहने की एक बड़ी दुकान से 269 करोड़ के गहनों की चोरी हो गई। दुकान में लगे सौ से ज्यादा कैमरे भी चोर की झलक तक नहीं दिखा सके। इस दुकान का नाम पारख ज्वेलर्स है। इसके बाद दुर्ग पुलिस हरकत में आई उसने 6 टीमें बनाई और सभी को अलग अलग टॉस्क दिया। 36 जवानों ने 36 घंटे की मेहनत कर आखिरकार आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से नकदी के अलावा 5 किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए गए। इसी बात से खुश होकर गृहमंत्री ने पुलिस टीम को 5 लाख का ईनाम देने की घोषणा की और उनका सम्मान भी किया।




