Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME : हत्या के आरोपी को लोगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला, पत्थर से सिर भी कुचला, 14 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में हत्या के आरोपी को लोगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर मार डाला। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, भोजपुर में बुधवार देर शाम शराब की दुकान के पास पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद स्थानीय निवासी आमिर खान (30) अपनी कार से 2-3 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह बैगींन बंधान मोहल्ले में झगड़े के लिए साथियों को लेकर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे आता देखा तो एकजुट होने लगे और लाठी-डंडे व तलवार लेकर उसे दौड़ा लिया। भीड़ अपनी ओर आती देख आमिर खान सहित उसके साथ भागने लगे। बताया जा रहा है कि आमिर के साथ कार में सवार होकर भाग गए, पर वह नहीं बैठ पाया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे सड़क पर दौड़ा कर लाठी-डंडे, तलवार से हमला कर दिया। आमिर सड़क पर गिरा तो पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। आमिर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आदतन अपराधी था और हत्यारोप में जेल जा चुका था।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया। मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस उसने पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close