Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

धमतरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाई,कार से 50 किलो से ज्यादा गांजा बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

प्रविंस मनहर/रायपुर – धमतरी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो 94 ग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक टोयोटा कार सहित कुल करीब 32 लाख 67 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले बताया। तलाशी लेने पर वाहन में अलग-अलग पैकेटों में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20(सी) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close