Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME : जेठ ने बहु से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर कर दी हत्या

बिलासपुर। जिले में गर्भवती की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के जेठ ने ही शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने पहले युवती के कमरे में घुसकर रेप की कोशिश की और विरोध करने पर पहले उसने मारपीट की फिर गला दबा कर हत्या कर दी। घटना के चश्मदीद और मृतका के भांजे ने पूछताछ में हत्या का राज खोला। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद रात से शादीशुदा युवती का पति पीटर सिंह घर से गायब था। वह नागपुर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने राजनांदगांव में उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जा रहा था। तभी उसे रास्ते में इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे अपने साथ लेकर बिलासपुर आ गई है। रात में उसके गायब होने के कारण पुलिस उस पर शक कर रही थी।

इस घटना के बाद से पुलिस मृतका सत्या के घर में मौजूद सभी सदस्यों से बारीकी से पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसका भांजा बंटी ने बताया कि वह अपनी मामी सत्या के कमरे में सो रहा था। तभी देर रात उसका बड़ा मामा प्रकाश सिंह कमरे में आ गया। शराब के नशे में वह मामी के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। बंटी ने भी अपने मामा को समझाइश दी। लेकिन, वह शराब के नशे में था। इसलिए वह कमरे से बाहर निकल गया और दूसरी जगह जाकर सो गया। इधर, पुलिस ने प्रकाश से पूछताछ की, तब वह गुमराह करने की कोशिश करने लगा और बहू के कमरे में जाने से इनकार किया, तब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी प्रकाश ने अपराध स्वीकार कर लिया और भाई बहू की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close