
रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
देश में मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस मुद्दे को उजागर किया था। अब कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस की रिकॉर्डिंग का प्रजेंटेशन आज देश भर के प्रदेश कार्यालयों में किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, धनेंद्र साहू, पूर्व सांसद छाया वर्मा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा— हमारे नेता राहुल गांधी ने जो प्रश्न उठाए हैं, वे पहले भी ऐसे मुद्दे उठाते रहे हैं और इस प्रकार की गड़बड़ी को लेकर सतर्क करते रहे हैं। बीजेपी कह रही है कि प्रमाण सहित जवाब दें, तो हम प्रमाण सहित ही जवाब दे रहे हैं। हमारा मानना है कि हमारे नेता ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है, तो जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, लेकिन जवाब बीजेपी दे रही है।




