Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

“ऑल द बेस्ट बच्चों”.. विद्यार्थियों के नाम सीएम साय का प्रेरक संदेश, कहा–आत्मविश्वास रखें, डर को न होने दें हावी

रायपुर। CM Sai Motivational Message To Students: प्रदेशभर में स्कूलों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के नाम एक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं।

परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है, तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं। बच्चों, यह समझ लीजिए कि डर कमजोरी नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव-सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।

CM Sai Motivational Message To Students: आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ के मेरे सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मेरा स्नेह, आशीर्वाद सदैव आपके साथ है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑल द बेस्ट बच्चों।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close