big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और MCB जिले के दौरे पर,करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर सहित एमसीबी जिला के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे एमसीबी जिले के लिए रवाना होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। एमसीबी जिले में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, सड़क, भवन एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
Advertisement




