
कांकेर। जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में उप सरपंच की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर पक्की सड़क को काटने के साथ मोबाइल टॉवर को आग लगा दी। बता दें नक्सलियों का 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह शुरू हो रहा है। इसके पहले उन्होंने कांकेर जिला के छोटे बेठिया और बांदे थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में कंदाड़ी गांव के उप सरपंच उपसरपंच रामसू कचलामी की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली।
Advertisement




