Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG Breaking: हड़ताल खत्म होने के बाद बहाल हुए सस्पेंड स्वास्थ्य कर्मचारी, हजारों कर्मचारी अभी भी टर्मिनेट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लगभग 40 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में थे। वहीं प्रशासनिक आश्वाशन के बाद 2 सितंबर को सभी कर्मचारियों ने अपने हड़ताल को समाप्त कर दिया था लेकिन प्रदेश के लगभग हजारों कर्मचारी सस्पेंड एवं बर्खास्त भी किए गए थे। जिसके बाद आज सस्पेंड को बहाल किया गया है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब देखना होगा कि जो बाकी बर्खास्त किए गए कर्मचारी हैं उनको कब बहाल किया जाता है।

बता दे कि प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की थी. हजारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था. बावजूद इसके स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल खत्म नहीं किया. इस बीच 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री के एक प्रतिनिधि मंडल ने नवा रायपुर के धरना स्थल पर जाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात की. साथ ही उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली. हड़ताल स्थगित होते ही मुख्यमंत्री ने बर्खास्तगी और निलंबन की बहाली का आश्वासन दिया है. जिसके बाद आज सभी सस्पेंड स्वास्थ्य कर्मचारियों को बहाल किया गया है वही जल्द की बर्खास्त कर्मचारियों को भी बहाल करने की सम्भावना है

[pdf-embedder url=”https://www.editorjee.com/wp-content/uploads/2023/10/1.pdf”]

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close