Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

CBSC की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, राजधानी के कई स्कूलों को बनाया गया सेंटर, 43 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल

रायपुर। CBSE Board Exams 2026: आज से देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहला पेपर गणित (मैथ्स) विषय का हो रहा है। परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी देखने को मिला। अभिभावकों द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं।

राजधानी में कई स्कूलों को सेंटर बनाया गया। सीबीएसई की यह परीक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगामी दिनों तक संचालित की जाएंगी। सभी विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं 7 मार्च को सोशल साइंस की परीक्षा है।

CBSE Board Exams 2026: बता दें कि, इस बार 24 लाख लड़के और 19 लाख लड़कियां 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। कुल मिलाकर आज 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में 43 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close