Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में ठगी की बड़ी वारदात, दी रामेश्वर कैफे की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम शातिर ठगों ने कारोबारी से लूटे 56 लाख

रायपुर। The Rameshwaram Cafe Franchise Fraud: रायपुर में दी रामेश्वर कैफे फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गंज निवासी कारोबारी आशीष तिवारी से 56 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बताया गया कि, ठगों ने खुद को बेंगलुरु स्थित दी रामेश्वर कैफे का संस्थापक, हेड ऑफ डिपार्टमेंट और पब्लिक रिलेशन मैनेजर बताकर  गंज निवासी कारोबारी आशीष तिवारी के साथ संपर्क किया। इसके बाद  बैंगलुरु के प्रसिद्ध  कैफे की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद फ्रेंचाइजी की प्रक्रियाओं और सुरक्षा निधि के नाम पर शातिर ठगों ने कारोबारी को झांसे में लिया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 56 लाख रुपये से ज्यादा जमा करवा लिए।

The Rameshwaram Cafe Franchise Fraud: वहीं रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद कारोबारी को ठगी एहसास हुआ तो उसने अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ गंज थाना में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई। पुलिस अब उन बैंक खातों के विवरण खंगाल रही है जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close