Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत, बोलेरो और ट्रक में टक्कर से हुआ हादसा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने कुछ दिनो पहले सुसाइड कर लिया था। मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम बस्तर लौट रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 घायलों का इलाज जारी है।

एक मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पदम सिंह निवासी पंडरीपानी के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शव को बस्तर लाया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close