Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

6 साल की बच्ची ने अश्लील वीडियो देखने से मना किया तो 3 नाबालिगों ने कर दी हत्या..

असम के नगांव जिले से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्ची ने अश्लील वीडियो देखने से मना किया तो तीन नाबालिगों ने एक 6 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी के पिता को भी कथित तौर पर सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए है और जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को दो 11 वर्षीय लड़के और 8 वर्षीय एक अन्य को कथित तौर पर मौत में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। घटनास्थल का दौरा करने वाले एसपी ने कहा कि जाहिर है, तीनों लड़कों ने उस लड़की से फोन पर अश्लील वीडियो देखने के लिए कहा था। जब उसने इनकार किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है. कलियाबोर अनुमंडल के निजोरी में लड़की का शव उसके घर के पास एक स्टोन क्रेशर मिल के शौचालय में मिला। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि एक आरोपी के पिता को भी कथित तौर पर सबूत छिपाने की कोशिश करने और पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना की कार्यवाई कर जाँच में जुटी है..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close