बांग्लादेश में चुनावी नतीजों के बाद भड़की हिंसा, कट्टरपंथियों ने हिंदू परिवार के घर में लगाई आग
बांग्लादेश। Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कल हुए चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा दिया गया।
बताया गया कि, निजपाड़ा यूनियन के देबीपुर बनियापाड़ा गांव में शरारती तत्वों ने बिमल चंद्र रॉय के घर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी की घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जिससे की पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित सांसद और बीएनपी (BNP) के स्थानीय नेताओं ने मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और घटना की निंदा की।
Bangladesh Violence: वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि, यह हमला पूरी तरह से चुनावी माहौल से प्रभावित था। आगजनी की इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू परिवारों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों में डर और दहशत का माहौल है। फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।



