
रायपुर/हिमांशु पटेल- राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बेलगाम रफ्तार में गाड़ियों से रौंदने की खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. इस बीच एक और घटना सामने आई है. जहां शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां बेलगाम तेज रफ्तार में आई कार ने लड़कियों को रौंद दिया. जिसमें तीन सगी बहने भी शामिल थी.
मिस छत्तीसगढ़ की प्रतियोगिता से वापस लौट रही लड़कियों को देर रात कार ने रौंद दिया. जिसमें एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में तीन लड़कियों समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के होटल रायपुर में एक प्राइवेट इवेंट कंपनी द्वारा मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें शहर की काफी लड़कियों ने हिस्सा लिया था. देर रात तक चले इवेंट के खत्म होने के बाद यह लड़कियां स्कूटी से अपने घर लौट रही थी. जहां तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी.जिसमे एक लड़की की मौके पर मौत हो गई.

मृतिका का नाम नीता सिदार बताया जा रहा है. जो रायपुर की काशीराम नगर की रहने वाली है. वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना में रायपुर के तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसमें कार चालक सोनिक बग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जो रायपुर का रहने वाला है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.




