त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव : जिला पंचायत सदस्य के एक सीट के लिए सात दावेदार, आखरी दिन नामांकन भरने बाजे-गाजे के साथ निकले उम्मीदवार

सूरजपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन भरने की आज आखरी तिथि थी. जहा जिले के जिला पंचायत सदस्य के एक सीट के लिए सात अभ्यर्थी , जनपद सदस्य के लिए दो अभ्यर्थी और सरपंच के लिए 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किए है. वही नामांकन वापिस लेने के लिए आखरी तारीख 6 जनवरी है.

ऐसे में जिला पंचायत सदस्य के लिए ओड़गी ब्लॉक के क्षेत्र क्रमांक 5 में भाजपा कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी ने बाजे गाजे के साथ नामांकन दाखिल किया। जहा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में भाजपा नेता स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन के बाद सीट रिक्त होने पर उपचुनाव हो रहा है. ऐसे में भाजपा के गढ़ वाले जिला पंचायत क्षेत्र में फिर इस बार उपचुनाव में भाजपा के लिए चुनौती होगी। तो वही नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में पूरी तरह से जीत को लेकर आशस्वत नजर आ रही है. तो वही भाजपा भी फिर इस जिला पंचायत के उपनिर्वाचन में जीत के दावे करते नजर आ रही है.

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 05 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रुप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह की धर्मपत्नी सुमन सिंह मैदान में है. वही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में रनसाय सिंह उपचुनाव के मैदान में है.




