Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

‘मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई’.. जेल से निकलते ही पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा-सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने

पटना। Pappu Yadav Bail: बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कल 13 फरवरी को जमानत मिलने के बाद उन्हें बेउर जेल से रिहा कर दिया गया है। पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें कि, इस केस के साथ ही उन्हें अन्य दो मामलों में भी जमानत मिल गई है। वहीं जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव ने न्यायालय को धन्यवाद देते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जेल से रिहा होते ही सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया। सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है। एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पुर्णिया के नेता की ये साजिश थी। खेमका हत्याकांड में जो एनकाउंटर हुआ वो गलत बच्चे का हुआ। हमें वो गवाही मिल गई है। बच्चों को 4 बजे निकालकर गोली मारी गई। मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा और केस लड़ूंगा। NEET की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। जिन लोगों ने भी हमारा समर्थन किया मैं उनका ऋणी हूं, मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई।”

Pappu Yadav Bail:इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल में कहा कि, ‘सत्यमेव जयते! सभी मुकदमों में जमानत हो गई है, सांसद पप्पू यादव शीघ्र आज़ाद होंगे। वह न्याय इंसाफ के लिए सदैव लड़ेंगे नाइंसाफी-अन्याय को बर्दाश्त न किया है और न वह करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, न्यायालय ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया है, लेकिन मैं इंसाफ़ के किसी लुटेरे को कोई छूट नहीं दूंगा। न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी। अभी मैं बेउर जेल से निकल फुलवारी जा रहा हूं, जहां एक बेटी एक छात्रा को कोचिंग की छत से फेंक हत्या कर दिया गया उनके इंसाफ़ के लिए मज़बूती से लड़ेंगे।

 

सौजन्य-ANI

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close