Breaking news
Advertisement
big breakingट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशदेश-विदेशहादसा

ताश के पत्तों की तरह गिरी दरगाह की छत, हादसे में 6 की मौत

Delhi Humayun's Tomb accident

दिल्ली। Delhi Humayun’s Tomb accident: देश की राजधानी दिल्ली से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं का मकबरा कैंपस में अचानक एक दरगाह की छत गिर गई। जिससे की इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दरअसल, निजामुद्दीन इलाकेम में हुमायूं के मकबरे के कैम्पस में मस्जिद के पास एक कमरा बना हुआ है जिसकी छत आस सुबह भरभराकर गिर गई। जिससे की इस हादसे में 12 लोग दब गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी का रेस्क्यू किया। जहां राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया हैजिनमें से कुल 9 लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इन घायलों में से 6 की मौत हो गई।

Delhi Humayun’s Tomb accident: बता दें कि, पूरे इलाके को खाली कराया गया और रेस्क्यू ऑरपरेशन शुरू किया गया। वहीं राजधानी में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण ही इस पुरानी इमारत की छत गिरी है। फिलाहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close