हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायकों ने लगाए 1034 से ज्यादा सवाल
रायपुर। CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इस बार सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मिलकर अब तक 1034 से अधिक प्रश्न लगाए हैं। अधिकतम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए हैं।
बता दें कि, कांग्रेस सत्र के दौरान धान खरीदी, कानून व्यवस्था और नई योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। जिनमें धान खरीदी व्यवस्था, प्रदेश की कानून व्यवस्था, नई योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति शामिल है।
CG Assembly Budget Session: वहीं इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, 27 फरवरी को नए वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जा सकता है। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की रणनीति तैयार हो चुकी है। इस बार का बजट सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी देखें




