Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

झांसा देकर देवर ने ही लूट ली भाभी की आबरू, जाने क्या है मामला…

बरेली: बरेली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है. यहाँ एक विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, दुष्कर्म करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि महिला का देवर है.यह दुष्कृत्य सामने तब आया जब एक विधवा अपने देवर की शादी रुकवाने एसपी ऑफिस पहुँच गई. जहाँ उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया.

महिला ने अपने देवर पर आरोप लगते हुए कहा कि उसके देवर ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया. मगर अब उसका देवर किसी और युवती से शादी कर रहा है. जिसके बाद महिला ने पुलिस से शादी रुकवाने की मांग की.

आपको बतादें यह मामला बरेली का है. बीते शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे एक विधवा अपनी 5 साल की बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां महिला रस्सी के फंदे से आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी. लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाकर एसएसपी के पास ले गयी.

महिला ने एसएसपी के सामने अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि उसके पति की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गयी थी, जिसके कुछ समय बाद उसके देवर ने उससे शादी कर 5 साल की बच्ची का पालन-पोषण का जिम्मा उठाने की बात कही. जिसके बाद उसके देवर ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया. देवर ने करीब डेढ़ साल तक अपनी भाभी का फायदा उठाया.

मगर जब विधवा महिला ने शादी की बात याद दिलाई तो उसे घर से बहार निकाल दिया. महिला ने अपने देवर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई. मगर पुलिस उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रही. विधवा ने एसएसपी से कहा की उसका देवर शादी करने वाला है.

उसने कहा उसके देवर ने शादी का झांसा देकर उससे कुकर्म किया है तो अब उसे उससे शादी भी करनी होगी. महिला ने अपने देवर की शादी रुकवाने की मांग की है. जिसके बाद एसएसपी ने उसे कार्रवाई के लिए सम्बंधित थाना भेज दिया. और मामले की जाँच का आश्वासन भी दिया है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close