दूषित पानी मामले में सीएम का बड़ा एक्शन, नगर निगम कमिश्नर को नोटिस जारी, तो एडिशनल कमिश्न को हटाने के दिए निर्देश
इंदौर। Indore Contaminated Water Case: मध्यप्रदेश इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि गुरुवार को महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट से हो गई। वहीं इससे प्रभावित 16 बच्चों समेत 201 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं इस मामले को लेकर सीएम मोहन यादव ने सख्त रूख अपनाया है।
सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि, “मैंने इंदौर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, एडिशनल कमिश्नर को तुरंत इंदौर से हटाने और इंचार्ज सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को जल वितरण कार्य विभाग के चार्ज से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैंने यह भी निर्देश दिए हैं कि इंदौर नगर निगम में ज़रूरी पदों को अभी से तुरंत भरा जाए।”
Indore Contaminated Water Case: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इसके अलावा, प्रदेश के मुखिया ने इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं साथ ही संबंधित जोनल अधिकारी जोन क्रमांक 4, सहायक यंत्री और प्रभारी सहायक यंत्री PHE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और प्रभारी उपयंत्री PHE को तत्काल प्रभाव से सेवा से बाहर कर दिया था।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ट्वीट किया, “…मैंने इंदौर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, एडिशनल कमिश्नर को तुरंत इंदौर से हटाने और इंचार्ज सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को जल वितरण कार्य विभाग के चार्ज से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।… pic.twitter.com/7jPZp3dnll
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026




