बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का सरकार पर प्रहार, सरकार कुम्भकरण कि नींद में सोई- दीपक बैज …

बिगड़ती कानून व्यवस्था और साय सरकार की नाकामी को लेकर विधानसभा घेराव के बाद अब PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की पिछले 5 दिनों तक हमने सदन से लेकर बाहर तक लड़ाई लड़ी है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर हमने विधानसभा घेराव किया था , जिसको शासन ने रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी । सभी जगह से कार्यकर्ताओं को रोकने कि कोशिश की गई थी लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे।प्रदेश डरी हुई थी इसलिए कांग्रेस के 25000 से कार्यकताओं को रोकने की कोशिश कि फिर भी कार्यकर्ताओं ने राजधानी में पहुंच कर ये बता दिया की प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध हैं। आगे उन्होंने कहा की सरकार कुम्भ करण कि नींद में सोई हुई हैं । और प्रदेश में कांग्रेस फिर से नई रणनीति बनाएगी।
वही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि छोटा क्षेत्र 5 दिन होने के बाद भी हमने पूरी भूमिका निभाई , जिससे सरकार पूरी तरीके से डरी हुई हैं, इस बार उन्हें 4 प्रस्ताव लेना पड़ा पर सदन में दिन भर लॉ आर्डर को लेकर चर्चा होती रही, बलोदाबाजार की घटना पर भी हमने सरकार को घेरा ।ये सरकार कि सबसे बड़ी विफलता थी, सदन में हम लोगो ने किसानों और डरिया के मुद्दे को उठाया। हमने सरकार को दिखा दिया जितना काम कांग्रेस ने किया था उसे इन लोगो ने बंद कर दिया ।ये नई दवाई खरीद नहीं पा रहे हैं क्योंकि इनका हिसाब किताब सही नहीं हैं,सदन में नक्सली हमले में मैने बात रखी की ये आम आदमी को मारने के बाद भरमार बंदूक को रख कर कैसे उसे नक्सली घोषित कर देते हैं।
वही पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 21 तारीख को विधायक दल के साथ रणनीति बनी और पहले दिन 22 तारीख के दिन ही बलोदाबाजर की घटना के बात को रखा गया, 7 महीने में भाजपा की सरकार विफल साबित हुई हैं , साय सरकार रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार हैं। स्थिति ये हैं कि रायपुर में 4 बार गोली चली व्यापारियों को डराया जा रहा हैं , आम आदमी को घसीट कर मारा जा रहा हैं।
बलोदाबाजार कि घटना एक काला धब्बा हैं।
आज स्थिति ये हैं की कई जिलों में लोगो की डरिया मलेरिया से मौत हो रही है। प्रदेश में दवाइयों की कमी हैं स्थिति बहुत खराब हैं । कोरोना में हम लोगो ने मितानियो को किट पंहुचा दी थी, लेकिन अभी के समय में तो उल्टी दस्त से लोगो की मौत हो रही हैं।ये लोग आम आदमी को राशन नहीं दे पा रही हैं और महिला वंदन की बात करते है, जिसमे भी महिलाओं को काट काट कर पैसा दे रहे हैं। इस सरकार की विफलता को सदन से सड़क तक कांग्रेस ने जनता के बीच उठाया गया हैं, उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नरेंद्र मोदी और राजीव गांधी के विजन की तुलना करते हुए कहा कि मोदी जी ने अमृतकाल का विजन दिया। मोदी जी कभी टोकन में नहीं सोचते थे। मोदी जी हमेशा टोटल में सोचते हैं। ये सोच है कि भारत जब आजादी का शताब्दी वर्ष बना रहा हो। यानी देश की आजादी के 100 साल पूरे हों तब देश डेवलप कंट्री बने।
ममता ने आखिर क्यों छोड़ दी नीति आयोग की मीटिंग, कैसे हुआ अपमान..




