Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कोरबा। Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने चलती ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। बताया गया कि, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर महिला को ई-रिक्शा से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में नवजात को जन्म दियाा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

जानकारी के अनुसार, दर्री निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा पेशे से राज मिस्त्री हैं सुबह पत्नी सीमा को लेबर पेन होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद कहा कि, प्रसव के दौरान दिक्कत हो सकती है, इसलिए उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस के लिए कॉल किया। काफी देर तक इंतजार के बाद एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक को कॉल कर बुलाया और महिला को मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा तभी महिला ने ई- रिक्सा में ही बच्चे को जन्म दिया।

Korba News: वहीं इस मामले में परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस (महतारी एक्सप्रेस- 102) को कॉल किया। लेकिन गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, लेबर पेन भी बढ़ने लगा। ऐसे में महिला को ई-रिक्शा से लेकर पहुंचे मितानिन पर भी लापरवाही का आरोप है। महिला के पति का कहना है कि मितानिन पत्नी की हालत देखकर मौके से अपने घर चली गई। मितानिन को बुलाने और कॉल करने के बावजूद वह उनके साथ जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल नहीं पहुंची। मामले में स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close