Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

65 लाख की ज्वैलरी चोरी का हुआ खुलासा : RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पहचान से करते थे सफर

रायपुर : रेल सुरक्षा बल RPF और GRP ने मिलकर ट्रेन में हुई 65 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। यह घटना 3 अप्रैल को उस समय हुई थी जब हिना पटेल गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रही थीं। चोरी में ज्वैलरी के साथ 45-50 हजार रुपये नकद भी शामिल थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों अब्दुल मन्नान और संतोष साव को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों ने चोरी की गई ज्वैलरी को कोलकाता में महज 11 लाख रुपये में बेच दिया था।

फर्जी नाम और पहचान पत्र से करते थे सफर

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी नाम और पहचान पत्र का इस्तेमाल कर ट्रेन में सफर करते थे। अब्दुल मन्नान ने “सुरेश कुमार” और संतोष ने “मो. सलीम” के नाम से आरक्षण कराया था। दोनों AC बोगियों में सफर करते हुए वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी राउरकेला के रहने वाले हैं और उनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

रेल SP की टीम की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते यह बड़ा खुलासा संभव हो सका। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है या नहीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close