Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्म

रविवार राशिफल: आज इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे…

मेष:
आज पंचम भाव में चंद्रमा के होने से मेष राशि के जातकों को नई चीजों को सीखने में मजा आएगा। इस राशि के शिक्षार्थियों को आज के दिन अपने बड़े-भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आपको लगता है कि आपकी बातों से परिवार के लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते है तो आज परिवार के लोगों से आपको बात करनी चाहिए।

वृषभ:
घर में आज खुशियों का माहौल रहेगा आप गिले-शिकवे मिटाकर घर के लोगों से दिल खोलकर बातचीत करते नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य में आज अच्छे बदलाव आने की उम्मीद है। आज आप अपने वाहन या घर की साफ सफाई कर सकते हैं, वहीं जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है।

मिथुन:
आज यानि रविवार के दिन ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव में बैठकर आपमें ऊर्जा का संचार करेंगे। किसी के भी सामने झुकने के लिए आज राजी नहीं होंगे लेकिन पारिवारिक जीवन और दोस्तों के सामने आपका ऐसा चरित्र आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकता है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

कर्क:
परिवार के लोगों के साथ वक्त तो आज आप बिताएंगे ही लेकिन आज कुछ रचनात्मक कार्य जैसे- गायन, वादन, नृत्य आदि भी आप कर सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं इस राशि के कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से आज के दिन लाभ मिल सकता है। हालांकि बेवजह पैसा लुटाने से बचें।

सिंह:
सिंह राशि के जातक मानसिक रूप से आज के दिन सशक्त रहेंगे और अपनी बातों से आसपास के लोगों को प्रभावित भी करेंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आज के दिन केवल योजनाएं न बनाएं उन योजनाओं पर अमल करने की भी कोशिश करें। किसी परिचित व्यक्ति से आज के दिन मुलाकात हो सकती है।

कन्या:
आज के दिन आपको घर में समय बिताना चाहिए इससे पारिवारिक जीवन में संतुलन आएगा। आज के दिन क्रिएटिव काम करने से भी आपको अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने विरोधियों से आज संभलकर रहना चाहिए नहीं तो दिक्कतें हो सकती हैं। दिल की बातों को अपने करीबी लोगों से साझा कर सकते हैं।

तुला:
तुला राशि के लोगों को आज कहीं ना कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आज का दिन बहुत बेहतरीन तरीके से गुजरेगा। यदि आपके बड़े भाई बहन हैं तो उनके साथ अच्छा समय भी आप गुजार सकते हैं। इस राशि के जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनसे मिलने की ये कामना करते थे।

वृश्चिक:
नौकरी को लेकर आपको कुछ चिंता थी तो आज के दिन वो दूर हो सकती है। आप अपने बीते कार्यों के बारे में जिक्र करके ऑफिस के लोगों को आज प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि आज रविवार है लेकिन फिर भी आपको ऑफिस से जुड़ा कोई कार्य आज के दिन करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु:
आध्यात्मिक विषयों में आज के दिन आपकी रुचि बढ़ सकती है। कोई धार्मिक पुस्तक लेकर आप उसका अध्ययन करना आज के दिन शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद भी होगा इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर:
तबीयत खराब होने की भी संभावना है इसलिए अपने स्वास्थ्य का आज विशेष ख्याल रखें। ध्यान रखें कि ऐसे भोज्य पदार्थों का सेवन न करें जिससे आपका स्वास्थ्य अक्सर खराब होता है। हालांकि इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है जो गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं।

कुंभ:
आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय आप बिता सकते हैं। उन लोगों को लाभ हो सकता है जो जीवनसाथी के साथ मिलकर कारोबार करते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को सामाजिक स्तर पर भी आज सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि ऐसे लोगों से बचकर रहें जो आपकी बातों को किसी और के साथ साझा कर सकते हैं।

मीन:
अपनी खामियां को दूर करने के लिए आप आज के दिन प्रयास करते नजर आएंगे। अपने सूझबूझ का इस्तेमाल आज के दिन आपको करना होगा। आज रविवार है लेकिन ऑफिस का कोई कार्य अचानक आ सकता है जिसे आप करना पड़ सकता है। शाम के समय घर के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close