अब त्योहारों में घर जाना हुआ आसान, चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, कन्फर्म टिकट के साथ किराए में मिलेगी छूट
Special Train in Diwali-Chhath: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। दशहरा, दिवाली, छठ पूजा के लिए लोग एक शहर से दूसरे शहर अपने-अपने घर जाते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस बार रेलवे 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें खासतौर पर जनरल क्लास यात्रियों को राहत देगी। इसके साथ ही रेल मंत्री ने घोषणा की है कि, 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगा। वहीं दूसरी ओर वापसी यात्रा के दौरान 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक किराए में 20% की छूट दी जाएगी।
Special Train in Diwali-Chhath: बता दें, इस स्पेशल ट्रेन का लक्ष्य है कि, हर यात्री को उसके गंतव्य तक समय पर और आरामदायक यात्रा सुविधा मिले। वहीं इससे हजारों ट्रेन यात्रियों को भी त्योहारों के समय सुविधा मिलेगी।




