Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राह चलते लोगों को चाकू लहराकर डराना युवक को पड़ा भारी, अब पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी

रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की दी जानकारी की चाकू लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पुराना डीआरएम ऑफिस के पास एक युवक चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की उर्फ धनंजय पटनायक, उम्र 21 साल, निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, खमतराई बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raipur News: पुलिस के मुताबिक धनंजय पटनायक पहले भी लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। नॉर्थ जोन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close