Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबिलासपुर

सरपंच खुद बन बैठा खनन माफिया: बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध खुदाई, प्रशासन बेखबर

 

बिलासपुर : एक ओर जहां प्रदेशभर में खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसने जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर के ग्राम चिचिरदा में अवैध खनन खुलेआम जारी है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी जमीन पर जेसीबी और हाईवा से मिट्टी खुदाई खुद गांव का सरपंच प्रमोद सूर्यवंशी करा रहा है, और अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

मानसून में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित

प्रदेश में 15 जून से रेत, मिट्टी और मुरुम जैसे खनिजों के खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जो 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसके बावजूद बिलासपुर के चिचिरदा में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वायरल वीडियो में देखा गया कि सरपंच खुद जेसीबी और हाईवा से मिट्टी खुदवा कर बेच रहा है।

अवैध तरीके से हो रहा कारोबार

सूत्रों के मुताबिक, सरपंच ने न तो खनिज विभाग से अनुमति ली है और न ही पंचायत में कोई प्रस्ताव पारित कराया है। इतना ही नहीं, वह खनिज अधिनियम के तहत रॉयल्टी भी नहीं दे रहा, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

 

सोमवार को की गई बड़ी कार्रवाई

इससे पहले सोमवार को जिला प्रशासन की टास्क फोर्स टीम ने जिलेभर में 85 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें 13 स्थानों पर हजारों घनमीटर अवैध रेत डंप जब्त की गई। 52 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 13 हाइवा, 34 ट्रैक्टर, 3 पोकलेन और 2 जेसीबी शामिल थे। 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आगे जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

अब तक चुप प्रशासन, कार्रवाई की मांग

चिचिरदा में हो रही सरपंच की अवैध गतिविधि का वीडियो सामने आने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि प्रमोद सूर्यवंशी पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और इस तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close