
रायपुर| रायपुर-खरोरा रोड में एक सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है। जहां हादसे में बाइक सवार को चोट आई है। आपको बता दें, घायल युवक अपनी स्कूटी प्लेजर से डयुटी कर घर राजातालाब जा रहा था। ग्राम बंगोली, बरौंडा के बीच पाल ट्रेडर्स के पास पहुंचा था, उसी समय रायपुर तरफ से आ रही बाइक चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसके शरीर मे चोट लगी है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। और जांच में जुट गई है।
Advertisement




