Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR : बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से करता था दैहिक शोषण

रायपुर। रायपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को शिकायत होने के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार आरोपी लिव इन पर प्रार्थिया को रख था और दूसरी शादी करने चला था। जिसको लेकर प्रार्थिया ने झांसे में रख कर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। जिसपर उरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी पिछले तीन सालों से लगातार शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा दैहिक शोषण किये जाने की रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा उरला थाने ने दर्ज कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 4.8.22 को थाना उरला में अपराध धारा सदर 376 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनो मेडीकल प्रोफेशन में है। मेडीकल इक्यूपमेंट की मार्केटिंग सेलिंग का काम करते है। पीड़िता आरोपी की जूनियर है इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को झांसे में रखा और दैहिक शोषण करता रहा। कुछ समय तक दोनो लिव इन में भी रहे। आरोपी ने लड़की का आधार कार्ड फर्जी बनाया था जिसमे अपने आपको लड़की का पति लिखाया है ताकि घूमने फिरने, मकान लेने, साथ रहने में कोई दिक्कत न हो। लड़की को झांसे में लेकर वर्षो उसकी मासूमियत का फायदा उठाता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने लड़की को बिना बताए दूसरी लड़की से शादी करने की पूरी तैयारी कर लिया,कार्ड छप गए ,जब पीड़िता लड़की को यह बात पता लगी तो उसने इस बात की सच्चाई का पता किया बात सही थी। लड़की ने आरोपी से मिन्नते की पर वह नही पसीजा तब मजबूरी में उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उरला पुलिस ने रिपोर्ट के बाद चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज दिनांक 05.08.22 को ही आरोपी को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close