Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : डीजे में डांस करने की बात को लेकर मारपीट और चाकूबाजी, एक नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में उर्स में चादर चढानें डीजे बजाते हुए मोहल्ले के लोग बीते मंगलवार को जा रहे थे की बीच में कुछ युवक आए और कहने लगे डीजे रोको हम डांस करेंगे। जब लोगों ने उन्हें मना किया तो वे गाली-गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट किये और पास रखें चाकू से वार कर फरार हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी मो. दानिश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 तारीख को रात्रि 08.00 बजेे बंजारी वालें बाबा दरगाह के उर्स में मोहल्ले के लोगों के साथ चादर चढानें हेतु डी.जे. बजाते हुए जा रहे थे। इसी दौरान बैजनाथ पारा स्थित अमृततुल्य चाय, रायपुर बेकरी के पास पहुचें थें तभी बैजनाथ पारा निवासी अम्मू, गौरव एवं उसके साथी द्वारा डीजे रोको हम लोग नाचेंगे बोले जिस पर हम लोगो के द्वारा रात्रि अधिक हो जाने के कारण उन्हें मना किया गया। जिस पर उक्त व्यक्तियों ने प्रार्थी तथा उसके साथियों से गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट किये तथा अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी तथा उसके मामा के शरीर पर वार कर चोट पहुंचाकर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 363/22 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए बैजनाथ पारा निवासी आमिर हुसैन, गौरव हेपट तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close