एक साथ 22 शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिए FIR के आदेश, जानें वजह
लखनऊ। Teacher Dismissed: यूपी के माध्यमिक शिक्षा मंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए नियुक्त हुए शिक्षकों का भंडाफोड़ हुआ है। जिस पर शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए 22 शिक्षकों को बर्खास्त कर उन पर एफआईआर के भी आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 2014 में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था और 2016 में इनकी तैनाती की गई थी। बताया गया कि, यह भर्ती मेरिट लिस्ट के आधार पर थी। ऐसे में कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल की थी, लेकिन जब दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की गई तो उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट्स फर्जी पाएं गए।
Teacher Dismissed: बता दें कि, इस गड़बड़ी के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आजमगढ़ मंडल में कूटरचित, फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र पर नियुक्ति पाने वाले 22 शिक्षकों को बर्खास्त किया है। साथ ही वेतन की रिकवरी करते हुए एफआईआर के भी निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वेतन की रिकवरी करते हुए एफआईआर के भी निर्देश दिए हैं।




