छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्ग
Meat Shop Closed: आज बंद रहेंगी सभी मांस-मटन की दुकानें, बेचते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
दुर्ग जिले में आज पशु वध गृह और मांस बिकी की दुकानें बंद रहेंगी।

दुर्ग। Meat Shop Closed: 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव के बाद आज अनंत चतुर्दशी का पर्व है। ऐसे में आज जगह-जगह गणेश विसर्जन की तैयारियां चल रही है। सुबह से ही भक्त बप्पा के दर्शन के लिए पंडालों में एकत्रित हो रही है। तो वहीं इस बीच अनंत चतुर्दशी को देखते हुए दुर्ग जिले में सभी मांस-मटन की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
Meat Shop Closed: बता दें कि, प्रशासन के आदेश के बाद आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश किया कि, निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी पशु वध गृह और मांस बिकी की दुकानें बंद रखा जाना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने ये निर्णय लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए लिया है। ऐसे मे अगर कोई दुकान खुली मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement




