Breaking news
Advertisement
crimeदेशदेश-विदेश

15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ उद्योग मित्र

साहरघाट निवासी आवेदक की शिकायत पर निगरानी टीम ने मधुबनी में की कार्रवाई, आरोपी सीतामढ़ी का रहने वाला।

पटना. बिहार में निगरानी विभाग ने बुधवार को मधुबनी जिले में बड़ी कार्रवाई की। उद्योग विभाग में कार्यरत एमएसएमई उद्योग मित्र मो. मोसाहिद खान को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि खान को उद्योग विभाग के कार्यालय परिसर में जाल बिछाकर पकड़ा गया। शिकायत साहरघाट थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी सुशील कुमार ने की थी।

सुशील कुमार ने 20 अगस्त को निगरानी थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूक्ष्म लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रुपये ऋण के लिए आवेदन किया था। ऋण की तीसरी किस्त (50 हजार रुपये) के भुगतान हेतु वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र लेना था। इस प्रक्रिया के लिए उद्योग मित्र मोसाहिद खान ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी थाना ने 26 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की और 27 अगस्त को मधुबनी पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर खान को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कुछ समय के लिए परिसदन में रखा गया और फिर आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया।

गिरफ्तार उद्योग मित्र मोसाहिद खान मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के फतेहपुर भुतही का रहने वाला है। वह 15 मार्च 2024 से उद्योग विभाग में उद्योग मित्र के पद पर कार्यरत था।

कार्रवाई की अगुवाई डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने की। टीम में डीएसपी वसीम अहमद, इंस्पेक्टर नीरज कुमार पंजियार, सब इंस्पेक्टर शशिकांत, ऋषिकेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, एएसआई विनोद कुमार सिंह, पीटीसी मोहन पांडेय और सिपाही शशि भूषण प्रसाद शामिल थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close