
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में इन दिनों भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना रायपुर में करीब 92 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद शारीरिक माप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे।
इनके आधार पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंकगणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद एक इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए पिछले साल अक्टूबर में विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन 1 जनवरी से 6 मार्च तक मंगाए गए थे। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय भर्ती समिति द्वारा रायपुर के लिए 559 पदों के लिए 92,242 अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जानी है।
पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच पर पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन-रश्मिका,पुष्पा के फैंस पर बर्सी लाठियां




